Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
लोकसभा अध्यक्ष बिरला के साथ मंत्री विजयवर्गीय के साथ पौधरोपण किया
इंदौर में मंगलवार को लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने बीएसएफ वाटिका में पौधा लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर में हरियाली की पहल एक मिसाल बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के देशों को दिशा दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली होना चाहिए। जी-20 देशों ने इसे जन आंदोलन बनाने की बात कही। बिरला ने कहा कि हम धरती को मां कहते है। पेड़ों की पूजा करते है। अब यह संस्कृति और संस्कारों को दूसरे देशों में ले जाना है। हमारी आने वाली पीढ़ी पर्यावरण के प्रति समर्पित होगी तो प्रकृति के प्रति दुनिया की चिंता कम होगी। बिरला ने कहा कि मध्य प्रदेश वनों की धरती हुआ करता था, इंदौर के आसपास घने वन हुआ करते थे। अब इंदौर का अभियान देश में जन चेतना का आंदोलन बने।