Homeदेश विदेश,प्रमुख खबरे,slider news,
भाषण दे रहे थे ट्रंप, तभी होने लगी फायरिंग, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने यूं बचाई जान; देखें Video

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जान बाल-बाल बच गई है. पेनसिल्वेनिया में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे ट्रंप पर हमला किया गया, जिसमें वह घायल हो गए. ट्रंप पर एक शूटर ने गोलियां चलाईं, जो उनके कान को छूते हुए निकल गई. इस घटना में ट्रंप घायल हो गए और उनके कान से खून भी निकलने लगा है. फिलहाल डॉक्टरों ने ट्रंप का इलाज कर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है. इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. 

डोनाल्ड ट्रंप स्थानीय समय के मुताबिक शनिवार (13 जुलाई) को पेनसिल्वेनिया के बटलर शहर में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे हुए थे. वह रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं और इन दिनों जनता के बीच पहुंचकर जन समर्थन हासिल कर रहे हैं. ट्रंप जिस वक्त मंच से भाषण दे रहे थे, उसी वक्त शूटर ने उन पर गोलियां चलाईं. वो तो भला हो सीक्रेट सर्विस के जवानों का, जिन्होंने तुरंत ट्रंप को चारों ओर से घेरकर सुरक्षा घेरा बनाया और मंच से सुरक्षित नीचे उतारा. 

ट्रंप पर हमले के वीडियो में क्या है?

वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रंप अपने चिर-परिचित अंदाज में रैली में आई जनता को संबोधित कर रहे हैं. वह अपनी फेमस लाल रंग वाली टोपी भी लगाए हुए हैं. इसी दौरान जब वह भाषण दे रहे होते हैं तो गोलियां चलने की आवाज आती है. दो से तीन राउंड गोली चलती है. तभी ट्रंप अपने कान पर हाथ लगाते हैं और देखते हैं कि उससे खून बह रहा है. इस दौरान कई राउंड और गोलियां चलती हैं और सीक्रेट सर्विस के जवान ट्रंप को चारों ओर से घेरकर जमीन पर लिटा देते हैं. 

https://x.com/rustyrockets/status/1812259997323280582

 

Share This News :