Home > देश विदेश,प्रमुख खबरे,slider news,
'X' पर पीएम मोदी का दबदबा; 100 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर नई उपलब्धि हासिल की। पीएम मोदी 100 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ सबसे अधिक फॉलो किए जाने वाले वैश्विक नेता बन गए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (38.1 मिलियन), दुबई के शाह शेख मोहम्मद (11.2 मिलियन) और पोप फ्रांसिस (18.5 मिलियन) जैसे अन्य विश्व नेताओं को काफी पीछे छोड़ दिया है।