पाकिस्तान से मथुरा आए युवक-युवती, प्रेमानंद महाराज के दरबार में जाकर पूछने लगे सवाल, संत ने दिया ऐसा जवाब
यूपी के मथुरा के वृंदावन के संत प्रेमानंद महराज से मिलने के लिए भक्त दूर-दूर से उनके दरबार में आते हैं. हाल ही में एक वीडीयो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें उनसे मिलने के लिए भारत के पड़ोसी देश पकिस्तान से एक युवती और युवक आते हैं. आइए जानते हैं प्रेमानंद महाराज से मिलकर आखिर उन पकिस्तानी भक्तों ने क्या बात की.
प्रेमानंद महराज से मिलने और उनके दरबार में जाने के लिए हर कोई भक्त बेताब रहता है. दुनिया के कोने-कोने से लोग महराज जी का सत्संग सुनने के लिए आते हैं. ऐसे में पकिस्तान से भी भक्त प्रेमानंद महाराज से मिलने और उनके दर्शन करने के लिये पहुंचे हैं.
पाकिस्तान से आए हिंदू भक्त युवक और युवती ने प्रेमानंद महाराज से पूछा कि मोबाइल से सत्संग सुनने से मोबाइल पर ही भगवान मिलेंगे क्या? इस पर प्रेमानंद महाराज कहते है कि ऐ… तुम्हारा मोबाइल आया है कि तुम आये हो. इसके बाद महाराज जी जोर-जोर से हंसने लगते हैं और कहते हैं कि कलियुग का बहुत बड़ा प्रसाद है यंत्र, वृंदावन हर कोई रोज नहीं आ सकता लेकिन मोबाइल से तो आप रोज देख सकते हो, यहां की कथा.
महाराज जी आगे कहते हैं कि सब कुछ मानने पर है मोबाइल में कथा देखो और मान लीजिए कि हम यहां पर ही बैठे हैं. वृंदावन का आनंद आपको रोज मोबाइल से मिल जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि यह पकिस्तान तो अपना ही घर है यह तो हमारे ही घर का हिस्सा है. बस हिस्से हो गए हैं. महाराज जी ने कहा मोबाइल का प्रभाव ही था तभी आप सभी लोग हमारे सामने बैठे हुए हैं. मोबाइल से सत्संग सुनने में भी लाभ है. बता दें यह वायरल वीडियो कुछ महीने पहले की बताई जा रही है.