Homeखेल ,प्रमुख खबरे,slider news,
भारत-पाकिस्तान मैच की कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग? कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें सब कुछ

वुमेंस एशिया कप 2024 (Womens Asia Cup 2024) की शुरुआत 19 जुलाई से हो रही है. भारत, पाकिस्तान, यूएई समेत कुल 8 टीमें इसमें हिस्सा ले रही है. भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीम कल (19 जुलाई) को आमने सामने होगी. अगर आप भी इस मैच का लुत्फ लाइव उठाना चाहते हैं तो इस खबर को पूरा पढ़े. हम आपको बताएंगे कि आप इस मैच का लाइव लुत्फ कहां उठा सकते हैं और मैच की टाइमिंग क्या होगी.

भारत में आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से महिला एशिया कप का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला महामुकाबला भी इसी चैनल पर प्रसारित होगा. अगर आप ओटीटी के माध्यम से इसे देखना चाहते हैं तो आप डिज्नी+ हॉटस्टार एप डाउनलोड करना होगा. इसके माध्यम से आप महिला एशिया कप का सीधा प्रसारण देख सकते हैं.

Share This News :