ये बन सकते हैं BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष,इनके नाम ने चौंकाया
राजस्थान में 5 विधानसभा सीटों पर विधानसभा उपचुनाव होने हैं. उपचुनाव बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे. हालांकि सीपी जोशी ( CP Joshi) ने बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है. उन्होंने दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात कर इस्तीफे की पेशकश की.
बीजेपी सूत्रों की माने तो अमित शाह ने सीपी जोशी से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर चर्चा की है. हालांकि चर्चा इस बात को लेकर भी है कि शाह ने जोशी से उपचुनाव तक पद पर बने रहने की बात कही है. बताया जा रहा है कि जोशी ने विधानसभा चुनावों के बाद भी इस्तीफे की पेशकश की थी.
सीपी जोशी बन सकते हैं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
सीपी जोशी के इस्तीफे की पेशकश के बाद से ही सियासी गलियारों में चर्चा इस बात को लेकर तेज हो गई है कि सीपी जोशी को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है. हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई ऑफिशियल घोषणा पार्टी ने नहीं की है.
राजस्थान में 5 सीटों पर होने हैं विधानसभा उपचुनाव
राजसथान में 5 सीटों खींवसर,देवली,चौरासी,दौसा और झुंझुनूं पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव होने हैं. गौरतलब है कि हरीश मीणा ने देवली से, राजकुमार रोत ने चौरासी से, मुरारी लाल मीणा ने दौसा से और झुंझुनूं सीट से बृजेंद्र ओला ने लोकसभा चुनाव लड़ा और उनकी जीत हुई. ऐसे में उन्होंने विधायक पदों से इस्तीफा दिया.