Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
केसा रहा जीवन - पढ़ें -वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का निधन -भाजपा में शोक की लहर

ग्वालियर |भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रभात झा का शुक्रवार को निधन हो गया है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और पिछले कुछ वक्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे। उन्होंने आज सुबह 5 बजे मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 67 वर्ष के थे।
 उन्हें जून माह के अंत में भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर गुरुग्राम ले जाया गया था। कुछ दिन पहले सीएम मोहन यादव भी उनका हालचाल जानने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे थे। उनके निधन की खबर से भाजपा संगठन में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्रभात झा का अंतिम संस्कार  उनके पैतृक गांव कोरियाही, सीतामढ़ी (बिहार) में किया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारिता से अपना कैरियर शुरू किया था। बाद में वह राजनीति में आए। भाजपा में वह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समेत कई अहम पदों पर रहे।पत्रकारिता में वह दैनिक स्वदेश में रहे और वहीँ से राजनीती में प्रवेश किया | दो  बार राजयसभा में सांसद रहे |
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रभात झा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने लिखा कि प्रझात झा के निधन का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस भीषण वज्रपात को सहने की शक्ति दें।

संक्षिप्त जीवन परिचय

प्रभात झा का जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। कुछ समय बाद उनका परिवार मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आकर बस गया। यहीं पर उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई। उन्होंने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की डिग्री हासिल की। उन्होंने एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। बाद में वह राजनीति में आए और भाजपा के सक्रिय सदस्य बन गए। वह भाजपा के मुखपत्र 'कमल संदेश' के संपादक भी रहे। प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी और उनके दो बेटे हैं।
 
naidunia_image

Share This News :