Homeमनोरंजन ,
कब और कहां देख सकेंगे बिग बाॅस ओटीटी 3 का फिनाले, पढ़ें प्राइज मनी और फाइनलिस्ट की डिटेल्स

बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन अपने फाइनल पर पहुंच चुका है। यह रोमांचक सफर अब अपने अंतिम पड़ाव पर आ चुका है। इस बार का सीजन अनिल कपूर ने होस्ट किया था। शो में कई सारे इनफ्लुएंसर और युट्यूबर्स को कंटेस्टेंट के रूप में देखा गया।जैसे-जैसे बिग बॉस ओटीटी 3 आगे बढ़ता गया कंटेस्टेंट्स कम होते गए और आखिरकार बिग बॉस ओटीटी 3 को अपने पांच फाइनलिस्ट मिल ही गए। मेकर्स ने अपने पांच फाइनलिस्ट के साथ फिनाले डेट और टाइम अनाउंस कर दी है।

हर कोई जानना चाहता है कि इस बार का BB ओटीटी कौन जीतेगा। बता दें कि बिग बॉस को 24/7 लाइव दिखाया जाता है। ऐसे में आप इस शो का फिनाले कब और कहां देख सकते हैं, इन सबकी डिटेल्स हम आपको बताने जा रहे हैं।

कब और कहां देख पाएंगे फिनाले
बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड फिनाले 2 अगस्त को होने वाला है। हर बार की तरह ट्रेंड को फॉलो ना करते हुए इस सीजन का फिनाले वीकेंड की जगह शुक्रवार को रखा जा रहा है। शेड्यूल में बदलाव का कारण यह है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ सिनेमा पर प्रोग्रामिंग एडजस्टमेंट था। ऐसे में आप इस सीजन को लाइव देखने के लिए रात 9:00 बजे से जिओ सिनेमा लगाकर बैठ सकते हैं।

आप Bigg Boss OTT 3 के ग्रैंड फिनाले को जिओ सिनेमा पर लाइव देख सकते हैं, क्योंकि यह 24/7 लाइव दिखाया जा रहा है, लेकिन इसे देखने के लिए आपको जिओ सिनेमा के प्रीमियम सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, तभी आप इसके विनर का नाम सुन पाएंगे।

 

 

Share This News :