Homeखेल ,प्रमुख खबरे,slider news,
IPL ऑक्शन से पहले नई टीम में शामिल हुए ऋषभ पंत, इन खिलाड़ियों ने भी बदली फ्रेंचाइजी

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। क्रिकेट फैंस यह जानने के लिए उत्साहित हैं कि कौन-से खिलाड़ी टीम बदलेंगे और कौन से रिटेन होंगे। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत नई टीम का हिस्सा बन गए हैं। लेफ्ट हैंड बल्लेबाज दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पुरानी दिल्ली 6 के लिए खेलता नजर आएगा।

ये खिलाड़ी ड्राफ्ट में शामिल हुए थे

ऋषभ पंत के अलावा आयुष बडोनी, हर्षित राणा, इशांत शर्मा और मयंक यादव जैसे कई प्लेयर्स टूर्नामेंट के ड्राफ्ट की सूची में शामिल थे। इस ड्राफ्ट में दिल्ली के करीब 270 खिलाड़ी थे। इनमें से कुछ खिलाड़ी आईपीएल खेलते हैं और टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। वहीं, अंडर-19 का हिस्सा रहे खिलाड़ी भी ड्राफ्ट में थे।

दिल्ली सुपरस्टार्स में कुलदीप यादव हुए शामिल

पिछले साल सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली के लिए हाईएस्ट स्कोर प्रियांश आर्य को साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने खरीदा है। इसके बाद कुलदीप यादव को चुना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेटकीपर अनुज रावत और चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज सिमरजीत सिंह ईस्ट दिल्ली राइडर्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

फास्ट बॉलर नवदीप सैनी और मुंबई इंडियंस के पूर्व स्पिनर ऋतिक शौकीन वेस्ट दिल्ली लायंस का हिस्सा बने। बता दें इस टूर्नामेंट में पुरुष और महिला दोनों के मैच होंगे। सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Share This News :