Homeदेश विदेश,प्रमुख खबरे,slider news,
केरल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भूस्खलन प्रभावित इलाकों का करेंगे दौरा

केरल के शरणार्थी कैंप का दृश्य

पीएम मोदी के दौरे से पहले केरल के शरणार्थी कैंप के बाहर का दृश्य। पीएम मोदी भी अपने दौरे में शरणार्थी कैंपों का दौरा करेंगे। 

कन्नूर पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल दौरे पर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी कन्नूर हवाई अड्डे पर उतरे, जहां राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री पिनारई विजयन ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा

वायनाड के जिला कलेक्टर डी आर मेघश्री के मुताबिक, जिला प्रशासन ने प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करने के लिए कदम उठाए हैं। प्रभावित क्षेत्रों में स्कूलों में छुट्टी का एलान करने के साथ ही सरकारी अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रभावित अंबालावायल गांव और व्यथिरी तालुक के रिहायशी इलाकों से लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। 

Share This News :