पीएम मोदी ने भूस्खलन पीड़ितों से की मुलाकात, लोगों की व्यथा सुनी और ढांढस बंधाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के वायनाड के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री भूस्खलन प्रभावित वायनाड में हालात का जायजा लिया। प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे भी किया।केरल के वायनाड दौरे पर पीएम मोदी ने भूस्खलन पीड़ितों से मुलाकात की। प्रधानमंत्री शरणार्थी कैंपों में पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी व्यथा सुनी। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों को ढांढस बंधाया और उन्हें कहा कि सरकार उनके साथ है।वायनाड में हालात की जानकारी ले रहे पीएम मोदी
भूस्खलन प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं पीएम मोदी। साथ में सीएम पी विजयन, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद रहे।
ग्राउंड जीरो पर पहुंचे पीएम मोदी
हवाई सर्वे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों के दौरे पर पहुंचे। वहां अधिकारियों से उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान पीएम मोदी के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी भी मौजूद रहे।
हवाई सर्वे के दौरान सीएम पी विजयन भी रहे पीएम मोदी के साथ
भूस्खलन के हवाई सर्वे के दौरान प्रधानमंत्री ने भूस्खलन की वजह के बारे में पूछा और साथ ही भूस्खलन में सबसे ज्यादा प्रभावित हुए इलाकों पुंचीरीमत्तम, मुंडक्कई और चूरलमाला के हालात का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएम पी विजयन भी उनके साथ मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने भूस्खलन प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली।