Homeदेश विदेश,प्रमुख खबरे,slider news,
मोदी सरकार का बड़ा फैसला सैलरी का 50% मिलेगी पेंशन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एकीकृत पेंशन योजना के तहत शनिवार को बड़ा फैसला लिया। यह तय हुआ कि सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन के रूप में बेसिक सैलरी का 50 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (UPS) को मंजूरी दी है। 50% सुनिश्चित पेंशन इस योजना का पहला मकसद है। दूसरा फोकस सुनिश्चित फैमिली पेंशन पर है। केंद्र सरकार के लगभग 23 लाख कर्मचारियों को इस एकीकृत पेंशन योजना से लाभ मिलने वाला है। खास बात यह है कि कर्मचारियों के लिए एनपीएस और यूपीएस के बीच चयन करने का विकल्प होगा।'

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकारी कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना में कुछ बदलाव की मांग रखी थी। इसे लेकर पीएम मोदी ने कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन की अध्यक्षता में समिति का गठन किया। इस कमेटी ने विभिन्न संगठनों और लगभग सभी राज्यों के साथ 100 से अधिक बैठकें कीं। इसके बाद यह फैसला लिया गया।

Share This News :