Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
घर–घर जाकर चलाया जाएगा कांग्रेस का सदस्यता अभियान : विधायक डा.सिकरवार

ग्वालियर : कांग्रेस विधायक डा.सतीश सिकरवार ने कहा है कि कांग्रेस सदस्यता अभियान घर ,घर जाकर चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति कांग्रेस का सदस्य अपनी इच्छा से बनता है, जनता कांग्रेस पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों में विश्वास रखती है। कांग्रेस पार्टी जो कहती है, बो करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि सदस्यता करने का दायित्व जिसे भी मिले वह पूरी ईमानदारी के साथ करें। क्योंकि संगठन ओर कार्यकर्ता एक दूसरे के पूरक हैं। डॉ.सिकरवार आज बधंन गार्डन में इंदरगंज ब्लॉक के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रहे थे। 

विधायक डा.सिकरवार ने कहा कि हमारा पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सर्वहारा वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रहा है। हम सबको उनके दिशा ,निर्देशन में कांग्रेस पार्टी के हर कार्यक्रम को आगे बड़ाना है और सदस्यता अभियान को ईमानदारी के साथ पूरा करना है। 

विधायक सिकरवार ने कहा के जब तक मेरे शरीर में खून की आखिरी बूंद रहेगी तब तक में कांग्रेस पार्टी की सेवा करता रहूंगा और जनता को बुनियादी सुविधाएं दिलाने की लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता आज से ही वर्ष 2028 में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं वर्ष 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए कमर कसेगा और जनता के बीच जाकर भाजपा की जन विरोधी रीति और नीति को उजागर करेंगे।

16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा का इंदरगंज ब्लॉक का कार्यकर्ता सम्मेलन और पारिवारिक गोठ के आयोजन में करीब दो हजार कार्यकता शामिल हुए। विधायक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्वालियर नगर की महापौर डॉक्टर शोभा सिकरवार ,वरिष्ठ नेता दुष्यंत साहनी ,कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अमर सिंह माहौर, महाराज सिंह पटेल , वीर सिंह तोमर , चतुर्भुज धनौलिया , प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे , सीमा समाधिया , वीना भारद्वाज ममता कटारे, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, देवेंद्र चौहान, महादेव अपोरिया, हितेंद्र यादव, अनूप शिवहरे, पाषर्द गण सुरेंद्र साहू अंकित कट्ठल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव ने किया।

Share This News :