Homeमनोरंजन ,
10 साल बाद 'ट्यूबलाइट' में एक साथ दिखेंगे 'करण-अर्जुन'

सलमान-शाहरुख फैन्स के लिए खुशखबरी. लौट आए हैं करण-अर्जुन. जी हां, बॉलीवुड के 'बादशाह' और 'दबंग' कबीर खान की फिल्म में एकसाथ नजर आएंगे.

सलमान खान और शाहरुख खान के फैन्स इन दोनों स्टार्स को सिल्वर स्क्रीन पर देख सकेंगे. कबीर खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में शाहरुख खान कैमियो करते दिखेंगे. इन दोनों स्टार्स को आप 10 साल बाद एकसाथ स्क्रीन शेयर करते देखेंगे.

जबसे ये दोनों दोस्त वापस एक साथ आए हैं तभी से इनके फैन्स इन्हें बड़े परदे पर एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं. ये दोनों कई बार एक दूसरे की फिल्मों का प्रमोशन करते नजर आए हैं. यहां तक की शाहरुख कई बार सलमान खान के टीवी शो बिग बॉस पर भी अपने फिल्म को प्रमोट करते हुए नजर आते हैं.

Share This News :