Home > अपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा तीन दिवसीय दतिया भ्रमण पर

जनसंपर्क, जल-संसाधन तथा संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 13 जनवरी को डबरा (जिला ग्वालियर) पहुँचेंगे। मंत्री डॉ. मिश्रा शुक्रवार 13 जनवरी को दतिया के ग्राम बहादुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का उदघाटन करेंगे। सेन समाज के सामुदायिक भवन के भूमि-पूजन, खटीक समाज द्वारा मकर संक्राति पर मिलन कार्यक्रम और सिद्धार्थ कॉलोनी में समरसता कार्यक्रम और भोज में भी मंत्री डॉ. मिश्रा शामिल होंगे। जनसंपर्क मंत्री 14 जनवरी को दतिया में पीताम्बरा माता के दर्शन के बाद सिविल लाइन्स हायर सेकेण्डरी विद्यालय परिसर में आनंद महोत्सव में हिस्सा लेंगे और बिलौनी-नोनेर बायपास रोड का भूमि-पूजन करेंगे। रात में निचरौली रोड पर अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। जनसंपर्क मंत्री 15 जनवरी को दतिया में माँ वैष्णोदेवी यात्रा की बैठक में भाग लेकर रात्रि में भोपाल लौटेंगे।

Share This News :