केसरिया विलायती बनकर छा गए थे गुलशन ग्रोवर
बॉलीवुड के 'बैड मैन' कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता गुलशन ग्रोवर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। गुलशन 69 साल के हो गए हैं। उन्होंने अदाकारी के अपने खास अंदाज से भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है। उनका जन्म रामराखी ग्रोवर और बिशंबरनाथ ग्रोवर के यहां 21 सितंबर, 1955 को हुआ था। आइए बैड मैन के जन्मदिन पर जानते हैं उनकी जिंदगी की कुछ अच्छी बातें।गुलशन ग्रोवर ने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से ग्रेजुएशन की डिग्री ली थी। उनके फिल्मी सफर की शुरुआत 1980 में आई फिल्म 'हम पांच' से हुई थी। इसमें उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती, राज बब्बर और नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया था। धीरे-धीरे काम मिलता गया। 1989 में आई फिल्म 'राम लखन' में जब उन्होंने केसरिया विलायती का रोल किया तो वो खलनायक के रूप में छा गए। यहां से उनकी बैड मैन वाली छवि बनना शुरू हो गई थी।गुलशन ग्रोवर ने एक से बढ़कर खलनायक के रोल अदा किए और लोगों ने उन्हें ऐसी भूमिकाओं में काफी पसंद किया और धीरे-धीरे उन्होंने दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली। उनके द्वारा शोला और शबनम में काली बाबा, मिस्टर में छप्पन टिकली, गैंगस्टर में खान भाई और हेरा फेरी में निभाए गए कबीरा के रोल को काफी सराहा गया था।