Homeमनोरंजन ,
जल्द मां बनने वाली हैं लीसा हेडन, शेयर की ये तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के बाद बॉलीवुड अदाकारा लीसा हेडन भी मां मनने वाली हैं। लीसा ने पिछले साल 29 अक्टूबर को शादी की थी। लीसा ने गर्भवती होने की जानकारी काफी स्टाइलिश तरीके से दी है। लिसा हेडन ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर काले रंग की बिकिनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।

लिसा ने इस तस्वीर का शीर्षक दिया है ‘सविनय शुरुआत’। उनका बिकिनी में अपने बेबी बंप को दिखाना अभिनेत्री करीना कपूर खान से प्रेरित लगता है, जिन्होंने अपनी गर्भावस्था के दौरान कभी फैशन से समझौता नहीं किया और बिंदास तरीके से गर्भावस्था का आनंद उठाया।

लिसा एक बेहद सफल मॉडल रही हैं और 'आइशा', 'हाउसफुल 3' और 'द शौकीन्स' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी है। लिसा ने अपने प्रेमी डिनो लालवानी से एक साल की डेटिंग के बाद साल 2016 में शादी की थी। लालवानी पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश उद्यमी गुल्लु लालवानी के बेटे हैं।

Share This News :