Home > अपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने देवघर और मांडरे की माता मंदिर में की पूजा, छतरी भी गए
ग्वालियर । केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज अपने पुत्र युवराज महान आर्यमन सिंधिया के साथ दशहरे के पावन पर्व पर गोरखी स्तिथ देवघर में पूजा–अर्चना की और मांडरे की माता के दर्शन किए और छतरी पहुंच कर राजमाता विजया राजे सिंधिया की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर श्री सिंधिया ने आमजन को दशहरे की शुभ कामनाएं देते हुए उनकी सुख समृद्धि की कामना की।