Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र भाजपा के सह प्रभारी पवैया भाजपा का सक्रिय सदस्य बने

ग्वालियर । भाजपा के सदस्यता अभियान संगठन पर्व के बाद सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान शुरू हो गया है। इस अभियान के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने मंगलवार को पूर्व मंत्री एवं महाराष्ट्र भाजपा के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया के निवास पर पहुंचकर जयभान सिंह पवैया जी को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया। 

सक्रिय सदस्य बनने के बाद पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि यह एक ऐसा आंदोलन है, जो जमीनी स्तर पर भाजपा को और मजबूत करेगा। इसके साथ ही राष्ट्रीय प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेगा। 

इस अवसर पर पर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि संगठन पर्व के तहत भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान जोर शोर से चल रहा है, जिसमें हमने आज पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया को सक्रिय सदस्य बनाया है। 

इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं सक्रिय सदस्यता टोली प्रमुख विवेक जोशी, महामंत्री एवं जिला सदस्यता अभियान के प्रभारी विनय जैन, विनोद शर्मा, श्रीमती सुमन शर्मा, राकेश खुरासिया, जिला सह कोषाध्यक्ष अजय महेंद्रू, विवेक शर्मा, मण्डल अध्यक्ष जबर सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This News :