Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
BJP मंडल अध्यक्ष से रोजगार सचिव ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने कर दिए हाथ लाल

खंडवा जिले के ग्राम बमन गांव अखाई की जनपद सदस्य अंजू भगोरे ने सांसद निधि से अनुसूचित जाति के मांगलिक भवन की मांग की थी। जिसे खंडवा सांसद ने पास भी कर दिया था। जिसके बाद अब गांव में 5 लाख रुपए की लागत से इस मांगलिक भवन का निर्माण कार्य जारी है, जिसकी राशि शासन से ठेकेदार के खाते में आनी थी। लेकिन गांव के रोजगार सहायक राजू हिरवे ने इस राशि को पास कर प्रोसेस आगे बढ़ाने के लिए ठेकेदार बसन्त भगोरे से 6 हजार रुपए की डिमांड कर डाली।

जिसके बाद रोजगार सहायक ने पहले 2 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर जनपद सदस्य के पति और परिसर का निर्माण करवा रहे ठेकेदार बसंत भगोरे जोकि भाजपा मंडल अध्यक्ष भी हैं, उनसे ले भी लिए। लेकिन इसके बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष भगोरे ने इंदौर लोकायुक्त में इसकी शिकायत कर दी। जब सोमवार को दोबारा रोजगार सहायक राजू हिरवे ने रिश्वत के दो हजार रुपए मांगे तो, उसे खंडवा जनपद पंचायत के बाहर स्थित एक चाय की दुकान पर रिश्वत की यह राशि लेते हुए रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस ने दबोच लिया।

इस मामले में फरियादी भाजपा मंडल अध्यक्ष और ठेकेदार बसंत भगोरे ने बताया कि पत्नी अंजू भगोरे जनपद सदस्य हैं, जिन्होंने सांसद से सांसदनिधि द्वारा मांगलिक परिसर बनाने की मांग की थी। इसके बाद उनकी इस मांग को पूरा करते हुए सांसद निधि से ग्राम पंचायत में 5 लाख रुपए की राशि का एक भवन का निर्माण हो रहा है। जिसकी एक किस्त पहले ही आ चुकी है। दूसरी किस्त के लिए रोजगार सहायक से मांग की थी, की वह राशि पास कर दे, ताकि भवन का निर्माण कार्य जल्द किया जा सके।

जिसके एवज में रोजगार सहायक राजू हिरवे ने 6 हजार रुपये की मांग की थी। चार दिन पहले उसे 2 हजार की राशि बतौर रिश्वत दी। आज फिर से 2 हाजर के लिए राजू हिरवे का फोन आया था। रिश्वत की राशि देने उसने जनपद के बाहर एक चाय के ठेले पर बुलाया था, जहां उसे लोकायुक्त पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इधर इस मामले में लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण सिंह बघेल ने बताया कि रोजगार सहायक राजू हिरवे को जनपद पंचायत कार्यालय के पास चाय की दुकान पर 2 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया है।

Share This News :