Homeअपना शहर ,slider news,
सतीश यूँ ही नहीं हैं गरीवों के जन सेवक

( विनय   शर्मा )जिद -जज्ज्वा और जूनून के साथ जन सेवा करना जिनकी फितरत में है ,वह कोई और नहीं डॉ. सतीश सिकरवार हैं .सतीश का नाम लोगों के जेहन में आते ही एक नहीं अनेक चचाएँ शुरू हो जाती हैं .समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की सेवा और मदद करना उनका  पहला लक्ष्य रहता है  .गरीवों के जन सेवक के रूप में ख्याति अर्जित कर चुके सतीश सिकरवार सर्व स्पर्शी जनसेवक हैं .हर जरूरतमंद के साथ तन -मन और धन के साथ खड़े रहते हैं .सर्वहारा वर्ग की सेवा का जूनून इनके खून में दौड़ता है .पीड़ित मरीजों का निशुल्क इलाज कराना,बहन -बेटियों की शादी में मदद करना ,बच्चों की पढ़ाई -लिखाई में मदद करना - रक्षाबंधन पर बहनों से आशिर्बाद लेना ,खेल संस्थाओं को मदद करना -सभी समाजों के सामजिक और धार्मिक आयोजनों में उनका सम्मान -स्वागत और  सहयोग करने  के आलावा अनेक कार्यों में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाने के साथ, साथ अपनी बिधानसभा क्षेत्र ग्वालियर पूर्व के विकास और प्रगति को गति देते रहना ,साफ़ सफाई पर भी विशेष ध्यान रखते हैं .यही तमाम काम हैं जो उन्हें अलग जन सेवक की पहचान देता है और क्षेत्र की जनता के दिलों पर राज करते हैं .

Share This News :