Homeदेश विदेश,प्रमुख खबरे,slider news,
महाकुंभ में उमड़ी भारी भीड़, डेढ़ करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

सनातन गर्व के महापर्व का शुभारंभ हो गया। पौष पूर्णिमा स्नान की शुरुआत के साथ ही महाकुंभ 2025 का आगाज हो गया है। सुबह से शाम के छह बजे तक 1 करोड़ 65 लाख श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई है। मंगलवार को मकर संक्रांति का स्नान होगा, इस दिन अखाड़ों का पहला अमृत (शाही) स्नान भी होगा। मकर संक्रांति पर ढाई करोड़ श्रद्धालुओं के त्रिवेणी में डुबकी लगाने का अनुमान है। मेला प्रशासन के मुताबिक शनिवार को 35 और रविवार को 50 लाख श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इस प्रकार महाकुम्भ की शुरुआत से पूर्व ही दो दिन में 85 लाख श्रद्धालुओं के स्नान करने की बात कही जा रही है। स्नान के लिए संगम क्षेत्रमें 12 किलोमीटर लंबा घाट तैयार किया गया है।

महाकुंभ 2025 के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर आज शाम 6 बजे तक लगभग 1 करोड़ 65 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई।

सनातन के महापर्व में लाखों श्रद्धालु मोक्ष की कामना लिए संगमनगरी पहुंचे हैं तो बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक भी मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर को करीब से देखने आ रहे हैं। इनमें से कुछ विदेशियों ने पौष पूर्णिमा के पहले स्नान पर्व पर संगम में डुबकी लगाई तो उनके मुख से स्वत: निकल पड़ा 'ओह इट्स अमेजिंग'। लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ देखकर विदेशी सैलानी आश्चर्यचकित नजर आए।

 

Share This News :