Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रताप सेना रचनात्मक कार्य कर समाज मे अपना स्थान बनाए : डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। प्रताप सेना मित्र मण्डल की बैठक वार्ड क्र. 45 ललितपुर कॉलोनी में सेना के सदस्य एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के मुख्य आतिथ्य में हुई। प्रताप सेना के प्रमुख भूपेन्द्र सिंह चौहान ने अध्यक्षत की।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा कि प्रताप सेना हर समाज के सम्मान व प्रगति के लिए कार्य कर रहा है और समाज में रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करते हुए पौधरोपण, पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं ब्लड डोनेषन जैसे कार्यो को गति देना है।
डॉ. सिकरवार ने कहा कि कोई भी सामाजिक संगठन समाज में तभी स्वीकारोक्ति मिलती है, जब वह जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए आगे आए। उन्होनें सभी सदस्यों का आव्हान् किया कि वह संगठन की बेहतर छवि के लिए काम करें। बैठक में चौहान ने कहा कि हमारा संगठन व्यवस्था परिवर्तन की दषा मेंका कर रहा है तथा आम आदमी के अधिकारों की रक्षा की लड़ाई लडऩा है। बैठक में सेना की तमाम गतिविधियों पर चर्चा की गई अैर नए मित्र मण्डल गठित किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक का संचालन एडवोकेट भानू सिंह चौहान ने एवं आभार सुबोध माहेष्वरी ने व्यक्त किया। 
बैठक में अवधेश कौरव, सुरेश चौहान, छाऊलाल साहू, विजय बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, नरेन्द्र राजावत, मुरारीलाल सविता, नरेष कौशिक, डिम्पल भदौरिया, सतेन्द्र सिंह तोमर, कुलदीप दुबे, आशीष साहू, सुरेन्द्र साहू, प्रताप परिहार, संजय तिवारी, महेश कुशवाह, गंगाराम प्रजापति आदि उपस्थित थे।

Share This News :