Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बड़ौनी के विकास में कसर नहीं रहने देंगे : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र का बड़ौनी पहुंचने पर आशीष खरे, एडवोकेट आदित्य खरे के नेतृत्व में शाल एवं श्रीफल से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बड़ौनी मेरी पहली प्राथमिकता में है और इसके विकास में कसर नहीं रहने देंगे। बड़ौनी में उपस्थित जन को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि बड़ौनी को नगर परिषद बनाने से लेकर पेयजल की समस्या का निदान किया गया है। गांव में सड़के, साफ-सफाई की व्यवस्था हुई है। इसके अलावा यहां पर रूलर हैल्थ रिसर्च सेंटर खोला गया है। जो कि प्रदेश का पहला रिसर्च सेंटर है। इस सेंटर के खुल जाने से यहां के लोगों को न केवल सुविधायें मिलेगी बल्कि बड़ौनी का नाम पूरे प्रदेश में प्रसिद्ध होगा। इस दौरान मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा सामूहिक भोज में भी भाग लिया गया।  
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र द्वारा नगर में घूमकर कचरा एकत्र करने के लिए दो वाहन तथा एक ट्रैक्टर टाली का लोकार्पण किया। इन वाहनों के उपलब्ध हो जाने पर नगर में स्वच्छ भारत अभियान का सपना साकार हो गया। 

Share This News :