बहिन के प्रेमी को भाइयों ने मौत के घाट उतारा
ग्वालियर जिले में भितरवार थाना क्षेत्र के ग्राम सर्वा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिवपुरी जिले के बरउआ निवासी गवेद्र बघेल उम्र 25 साल दो दिन पहले अपनी बहन के यहां आया हुआ था। बहन के घर के पास में ही रहने वाले बघेल परिवार के यहां रविवार की आधी रात को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने घर में घुसा। जहां प्रेमिका के परिजनों ने देख लिया, जिस पर से परिजनों ने युवक की लाठी डंडों से मारपीट कर दी।
इसी दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंची और घायल को गंभीर हालत होने पर ग्वालियर रेफर कर किया गया। लेकिन इलाज के उपरांत युवक की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।बताया गया है कि मृतक युवक घटना के दो दिन पहले ही अपनी बहन के यहां ग्राम सर्वा में आया था। इसी दौरान पास में ही रहने वाली प्रेमिका से मिलने घर में घुस गया था। प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को रंगे हाथ पकड़ लिया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और प्रेमिका के घर से मृतक युवक को घायल अवस्था में भितरवार लेकर आई। युवक की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, मृतक के परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक युवक का पीएम करवाकर बॉडी परिजनों को सुपुर्द कर जांच में जुट गई है।