Homeखेल ,प्रमुख खबरे,slider news,
इस कारण आज का मुकाबला नहीं खेले रोहित शर्मा

इंडियंस प्रीमियर लीग के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब हार्दिक पांड्या टॉस के लिए मैदान पर उतरे। दरअसल टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन इस दौरान हार्दिक ने जो कहा उसने मुंबई के फैंस का दिल तोड़ दिया। दरअसल रोहित शर्मा आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। हार्दिक ने टॉस के समय कहा कि उन्हें घुटने में चोट लगी है और इसी कारण वह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं।

खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं रोहित

रोहित शर्मा का फॉर्म इस सीजन खराब रहा है। अब तक 3 पारी में रोहित केवल 21 रन ही बना पाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 13 रन रहा है। फॉर्म से जूझ रहे रोहित के बदले आज के मैच में विल जैक्स को मौका मिला है जो रियान रिकल्टन के साथ ओपनिंग करेंगे।

आज के मैच की प्लेइंग इलेवन-

मुंबई इंडियंस प्लेइंगइ इलेवन- विल जैक्स, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिशेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, दीपक चाहर, विग्नेश पुथुर।

लखनऊ की प्लेइंग इलेवन- एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, आकाश दीप, अवेश खान।

Share This News :