Home > खेल ,खास खबरे,slider news,
नहीं चला माही मैजिक, दिल्ली कैपिटल्स ने फतह किया CSK का किला

आईपीएल 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला है। यह मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद छह विकेट पर 183 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अनुभवी लोकेश राहुल ने सबसे ज्यादा 77 रन का योगदान दिया। उन्होंने 51 गेंद की पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। चेन्नई के लिए खलील अहमद ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने टीम में दो बदलाव किए हैं। डेवन कॉन्वे को जेमी ओवरटन और राहुल त्रिपाठी की जगह मुकेश कुमार को मौका दिया गया है। वहीं, दिल्ली की टीम को बड़ा झटका लगा है क्योंकि फाफ डु प्लेसी आज मैच नहीं खेल रहे हैं।