Homeमनोरंजन ,
शाहरुख ने बेटों को दी नसीहत, महिलाओं का नहीं किया सम्मान तो सिर कलम कर दूंगा!

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अपने तीनों बच्चों से बेहद प्यार करते हैं, लेकिन एक मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपने दोनों बेटों के लिए ऐसा बयान दिया जो चौंकाने वाला है। दरअसल बेंगलुरू में 31 दिसंबर की रात में लड़कियों से हुए छेड़छाड़ के मुद्दे पर शाहरुख नेे बेबाकी से अपनी राय रखी है।

शाहरुख ने à¤«à¥‡à¤®à¤¿à¤¨à¤¾ मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में कहा है कि मैंने अपने दोनों बेटों आर्यन और अबराम को ये कह रखा है कि अगर तुमने किसी महिला का दिल दुखाया तो मैं तुम्हारा सिर कलम कर दूंगा।

शाहरुख खान ने  à¤‡à¤‚टरव्यू में कहा है कि मैं अपने बेटों को जितने अधिकार देता हूं उतने ही अधिकार बेटी को भी देता हूं। मेरे लिए दुनिया की हर महिला सम्मानित हैं मैं उनका अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकता हूं।

गौरतलब है कि शाहरुख का छोटा बेटा अबराम अभी 5 साल है, लेकिन शाहरुख अभी से उसे महिलाओं का सम्मान करने की सीख दे रहे हैं। वैसे शाहरुख खुद  à¤®à¤¹à¤¿à¤²à¤¾à¤“ं का काफी सम्मान करते हैं, वो अपनी फिल्मों में भी हीरो से पहले हिरोेइन का नाम देते हैं और उसे पूरा क्रेडिट देते हैं।

Share This News :