IPL 2025 Final RCB vs PBKS Live Score: टॉस के बाद क्या बोले अय्यर और पाटीदार? देखिए प्लेइंग इलेवन
आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 का फाइनल खेला जा रहा है है। खिताबी जंग अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रही है। पीबीकेएस ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी है। पीबीकेएस और आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ। मंगलवार को आईपीएल को नया चैंपियन मिलेगा। आरसीबी और पंजाब में से किसी एक का 18 साल बाद खिताबी सूखा खत्म होगा। दोनों ने अब तक एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती है। रजत पाटीदार की अगुवाई वाली आरसीबी ने 18वें सीजन अलग ही रंग में दिखी है और मंगलवार को दबदबा जारी रखने की फिराक में होगी। आरसीबी ने क्वालीफायर-1 में पीबीकेएस को हराकर फाइनल में एंट्री की। आरसीबी का यह चौथा फाइनल है। बेंगलुरु की टीम 9 साल बाद फाइनल में उतरेगी।
वहीं, श्रेयस अय्यर के कमान संभालने के बाद पीबीकेएस की भी किस्मत चमक उठी। श्रेयस (603 रन) ने कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी धमाल मचाया। पीबीकेएस लीग चरण में टेबल टॉपर रही। श्रेयस ब्रिगेड क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस को धूल चटाकर खिताबी मुकाबले में पहुंची। यह पंजाब फ्रेंचाइजी का दूसरा फाइनल है। पंजाब टीम 11 साल बाद फाइनल खेलने जा रही है। फाइनल में सभी की निगाहें स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर भी टिकी होंगी जो आईपीएल की शुरुआत से आरसीबी का हिस्सा हैं। कोहली का यह चौथा फाइनल होगा। कोहली (614 रन) ने इस बार भी अच्छा प्रदर्शन किया है। वह आरसीबी की बल्लेबाजी की रीढ़ रहे हैं। उनसे टीम को एक बार फिर दमदार पारी की उम्मीद होगी।
टॉस गंवाने के बाद आरसीबी के कप्तान पाटीदार ने कहा, ''हम भी गेंदबाजी करना चाहते थे। पिच सख्त लग रही है। हम अच्छा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे और विरोधी टीम पर दबाव बनाएंगे। अब तक हमने अच्छा क्रिकेट खेला है। यह हमारे लिए एक और मैच की तरह है। यह एक बड़ा मंच है लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि यह हमारे लिए एक और अवे गेम है। पिच अच्छी लग रही है। मुझे लगता है कि यह एक फ्लैट ट्रैक है, जिसमें लाल और काली मिट्टी का मिश्रण है।
आरसीबी की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट, विराट कोहली, मयंक अग्रवाल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (डब्ल्यू), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेज़लवुड।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमतुल्लाह उमरजई, काइल जैमीसन, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।