Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
दो बच्चों और उनकी मां हत्या कर घर में ही चिता बनाकर जलाया

सतना। जिले के मैहर के पहाड़ी गांव में दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक महिला विंध्येश्वरी को उसके दो मासूम बच्चों के साथ हत्या करके घर में ही चिता सजाकर जला दिया गया। तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बेटे विवेक की उम्र 11 व बेटी सृष्टि की 8 साल है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उस वक्त हुई जब पति अपनी साली को छोड़ने ससुराल गया था।

पड़ोसियों ने घर से धुंआ उठता देखा तो आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक तीनों की जान जा चुकी थी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस भी इसे हत्या ही मानकर चल रही है। पुलिस ने जब तीनों के शव निकाले तो बेटा स्कूल ड्रेस में था। साथ ही प्लास्टिक की कुर्सियों के इस्तेमाल ने भी पुलिस के शक को बढ़ा दिया। इनका इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि आग न बुझे।

सुसुर हिरासत में, पति पर भी शक

विंध्येश्वरी के पति कमलेश गौतम का अपने भाइयों के साथ संपत्ति को लेकर विवाद भी चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में विंध्येश्वरी के ससुर राजेंद्र को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक पति कमलेश भी शक के घेरे में है। कमलेश का दूसरी महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

4 दिन पहले ही मनाया था बेटे का जन्मदिन

कमलेश गुजरात में फैक्ट्री में काम करता है। बेटे विवेक का 13 जनवरी को जन्मदिन मनाने ही वो घर आया था। इस दौरान उसकी भाइयों से कहासुनी भी हुई।

अलग रहता था कमलेश का परिवार

कमलेश का परिवार अपने दोनों भाइयों हरिशंकर व शिवशंकर से अलग रहता था। जन्मदिन में भी भाइयों सहित माता-पिता भी शामिल नहीं हुए थे।

हत्या का मामला है। घर में जिस तरह चिता बनाकर उसके ऊपर कुर्सियां रखी गईं, उसे देखकर आशंका है कि तीनों को मारने के बाद चिता पर बैठाया गया है। यदि महिला ने खुद चिता बनाई होती तो जलने पर उनके चीखने चिल्लाने की आवाज जरूर आती। ससुर को हिरासत में लिया है। मनीष त्रिपाठी, टीआई मैहर

Share This News :