एमपी में यूथ कांग्रेस चुनाव के लिए वोटिंग शुरू -20 लोग अध्यक्ष पद के दावेदार
मध्य प्रदेश में यूथ कांग्रेस संगठन चुनाव के लिए शुक्रवार से वोटिंग और सदस्यता अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि एमपी में संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है। 20 जून से 19 जुलाई तक होगा। जिसमें 18 से 35 साल के लोग भाग लेंगे। पटवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपना नेता चुनने की आजादी केवल कांग्रेस में ही संभव है।शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 20 जून यूथ कांग्रेस की मेंबरशिप के शुरुआत का दिन है। मध्य प्रदेश में संगठन सृजन का कार्यक्रम चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष, कमेटी अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष और कमेटी, ब्लॉक के लिए है। पूरी निष्पक्ष और हैप्पीनेस वातावरण से काम हो रहा है।पीसीसी चीफ ने कहा कि ये सिर्फ कांग्रेस में है जिसमें आपको अपने नेता चुनने का अवसर मिलता है। 20 लोग प्रदेश अध्यक्ष और दूसरे जनरल सेक्रेटरी के लिए है। 4500 से ज्यादा लोगों ने अलग-अलग स्टेजों में चुनाव लड़ा है। पूरा श्रेय राहुल गांधी को जाता है। मितेंद्र यादव ने कम वक्त में निष्पक्ष काम किया है। नए लोगों को नया काम के लिए काम हो रहा है।