केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने स्व. यदुनाथ सिंह तोमर को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर जताई गहरी संवेदना
ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को ग्वालियर पहुंचकर स्व. यदुनाथ तोमर के निवास पर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। मंत्री सिंधिया ने स्व. तोमर के योगदान को याद करते हुए उन्हें एक सरल, सच्चे और समाज सेवा के लिए समर्पित नेता बताया। उन्होंने कहा कि यदुनाथ सिंह तोमर ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव जनसेवा को प्राथमिकता दी और क्षेत्र के विकास के लिए सराहनीय कार्य किए। सिंधिया ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और इस दुखद घड़ी में उनके साथ होने का भरोसा दिलाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। गौरतलब है कि स्व. यदुनाथ सिंह तोमर अंचल की राजनीति में एक सम्मानित नाम रहे हैं। अपने विनम्र स्वभाव और जनसेवा के प्रति निष्ठा के चलते वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्रीय राजनीतिक और सामाजिक जगत ने एक कर्मठ नेता को खो दिया है।