Homeअपना शहर,
शनि के मार्गी होने पर 3 राशियों के कदमों में होगी कामयाबी

ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्मों के हिसाब से फल देने वाला कहा जाता है। शनि बहुत धीमी चाल चलते हैं। ऐसे में इनका प्रभाव भी राशियों पर लंबे समय तक रहता है। शनि का इस साल मीन राशि में गोचर हुआ। अब वह 13 जुलाई को मार्गी हो रहे हैं। इसका अर्थ है कि वह सीधी चाल चलेंगे। 28 नवंबर 2025 तक शनि मार्गी रहेंगे।

इसका प्रभाव तीन राशियों पर बहुत ही सकारात्मक पड़ने वाला है। इस दौरान बेरोजगार जातकों को नौकरी मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंध और भी मजबूत होंगे।

वृषभ राशि के जातकों के जीवन में शनि के मार्गी होने से चमत्कारिक परिणाम आने वाले हैं। उनका करियर सफलता की नई ऊंचाईयां छुएगा। उनकी आय बढ़ने से जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी। व्यवसायिक क्षेत्र से जुड़े जातकों को धन का लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। जीवन से तनाव दूर होगा।

धनु राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही शुभ है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए 5 महीने लाभ पहुंचाने वाले रहेंगे। इस दौरान धन अर्जित करने के योग बनेंगे। बेरोजगार जातकों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। घर परिवार में चल रहे विवाद शांत होंगे।

कुंभ राशि
शनि के मार्गी होने से कुंभ राशि के जीवन में सकारात्मक बदलाव होंगे। जातक के जीवन में आ रही रुकावटें दूर होंगी। परेशानियों का अंत होगा। घर में परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ेगा। लंबे समय चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगे।

 

 

Share This News :