Homeमनोरंजन ,
प्रियंका चोपड़ा ने बताया, अभी क्यों नहीं करना चाहती हैं शादी?

प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री हैं, जिसने बॉलीवुड में तो अपने नाम का डंका बजाया ही, साथ ही  à¤¹à¥‰à¤²à¥€à¤µà¥à¤¡ में भी अपनी पहचान बना ली है. प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ से हॉलीवुड में एंट्री की थी जिसके लिए उन्हें दो बार पीपल्स चॉइस अवॉर्ड भी मिल चुका है और उनकी फिल्म ‘बेवॉच’ भी जल्द ही आने वाली है. इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात की. पढ़ें- इस बातचीत के मुख्य à¤…ंश.

अमेरिका में  à¤¸à¥‡à¤Ÿà¤² होने के बारे में सोचती हैं?

प्रियंका ने कहा- अभी तो मैंं जिंदगी में सबसे ज्यादा अनसेटल हूं. मुझे नहीं पता किस समय कहां होऊंगी, ये मेरे करियर का वो समय है,  à¤œà¤¹à¤¾à¤‚ मुझे मेरा करियर ले जाएगा वहां चली जाऊंगी. अभी भारत में अपने प्रोडक्शन हाउस में एक फिल्म बना रही हूं और एक फिल्म में काम कर रही हूं, साथ ही अमेरिका में  à¤à¤• शो और एक फिल्म भी कर रही हूं.

मुंबई में वापस आकर आपको कैसा लगा?

मुझे बहुत अच्छा लगा, जब मैं एयरपोर्ट से बाहर निकलकर अपने घर जा रही थी तो  à¤–िड़की के शीशे को नीचे कर दिया. जो चीजें मुझे पहले अच्छी नहीं लगती थीं, जैसे मुंबई की ट्रैफिक की आवाज, वो सब मुझे अब अच्छा लग रहा था. ये सब बताता है कि मैंने मुंबई को कितना मिस किया.

इतना कामयाब और मशहूर होने पर आप खुद को कितना मजबूत महसूस करती हैं?

मैं एक आम लड़की हूं, आपको याद है जब आपने क्लास में टॉप किया था तो कैसा महसूस हुआ था? आप सेलिब्रेट करते हैं, पार्टी करते हैं, लेकिन जब आप फिर अगले साल के लिए पढ़ना शुरू करते हैं तो सब आम लगने लगता है, मैं भी ऐसा ही महसूस करती हूं. मैं भी क्लास में टॉप करना चाहती हूं और फिर इंतजार करती हूं कि आगे क्या होगा. मैं अंहकार नहीं करती कि मैंने दुनिया जीत ली,  à¤¬à¤¸ इंतजार करती हूं कि अब क्या करना है. अपने परिवार के साथ समय बिताना और मैगजीन के कवर पर आना मुझे पसंद है.

Share This News :