दिल्ली में केंद्रीय मंत्री सिंधिया के घर पहुंचे मुख्यमंत्री, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री बुधवार शाम राजधानी दिल्ली पहुंचे। सीएम यादव ने केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके आवास पर मुलाकात की। इससे पहले सीएम राजधानी में इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन पीएम मित्र पार्क के इंटरैक्टिव सेशन में भी हुए शामिल हुए थे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मिलने के बाद सीएम इंदौर रवाना हो गए। इंदौर के बाद वे उज्जैन जाएंगे। जहां सीएम स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सीएम मोहन यादव की मुलाकात करीब आधे घंटे तक चली। दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में जनकल्याण की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने और मध्य प्रदेश के विकास को लेकर बातचीत हुई। सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर मंत्री सिंधिया ने लिखा कि, सीएम यादव से मध्यप्रदेश के विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
सूत्रों का कहना है कि, दोनों नेताओं की मुलाकात में मध्यप्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों के साथ साथ निगम मंडल की नियुक्तियों को लेकर भी चर्चा हुई है। इसके अलावा दोनों ने प्रदेश के विकास से जुड़े कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान नए दूरसंचार विभाग की नई तकनीक, डिजिटल सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने और गांवों में जरूरी सुविधाएं बढ़ाने पर जैसे मुद्दों पर मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा जनकल्याण की योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने पर भी चर्चा की गई।