Home > अपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना

मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना में फरवरी से अप्रैल के मध्य 16 जिलों के लगभग 6, 806 तीर्थ यात्री पुरी, द्वारका, शिर्डी, वैष्णोदेवी तथा रामेश्वरम तीर्थ-स्थल की यात्रा करेंगे।

बुरहानपुर से 14 फरवरी को 973 यात्री पुरी के लिए रवाना होंगें। बुरहानपुर से 97 यात्री, खण्डवा-171, खरगोन-245, बड़वानी-181, हरदा-74 तथा बैतूल से 205 यात्री जायेंगे।

दिनांक-15 मार्च को भी शिवपुरी, दतिया, शहडोल तथा अनूपपुर से 973 यात्री पुरी जायेंगे। इसमें शिवपुरी से 333, श्योपुर-134, दतिया-152, शहडोल-207 तथा अनूपपुर से 147 यात्री शामिल हैं।

द्वारकाधाम के लिए बुरहानपुर से 1 मार्च को 83 यात्री, खण्डवा-123, खरगोन-166, बड़वानी-127, भोपाल-225, रायसेन-125 तथा सीहोर से 123 यात्री रवाना होंगे। इसी तरह द्वारका के लिए 30 मार्च को भी अनूपपुर-231, शहडोल-337 तथा कटनी से 406 यात्री रवाना होंगे।

शिर्डी के लिए 8 मार्च को कुल 972 यात्री जायेंगे। जिसमें शिवपुरी से 135, श्योपुर-49, ग्वालियर-155, भोपाल-182, रायसेन-101, खण्डवा-100, खरगोन-144 तथा बड़वानी से 105 यात्री जायेंगे।

वैष्णोदेवी तीर्थ-दर्शन के लिए 26 मार्च को बुरहानपुर से 72, खण्डवा-115, खरगोन-147, बड़वानी-116, भोपाल-202, रायसेन-113, शिवपुरी-155 तथा श्योपुर से 49 यात्री जायेंगे।

दिनांक 31 मार्च को रामेश्वरम् के लिए कटनी से 401 यात्री, शहडोल से 337 तथा अनूपपुर से 236 यात्री रवाना होंगे।

Share This News :