ग्वालियर में बीएन राव की प्रतिमा को लेकर विवाद, रक्षक मोर्चा ने कराया भूमि पूजन, पहुंची पुलिस
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना के विवाद के बीच अब भारतीय संविधान के मुख्य सलाहकार रहे बीएन राव यानी सर बेनेगल नरसिम्हा राव का नाम चर्चा में आ गया है। ग्वालियर में बीएन राव की मूर्ति लगाने को लेकर आज ठाठीपुर के नेहरू पार्क में भूमिपूजन कर दिया गया। आनन-फानन में भारी पुलिस फोर्स भूमिपूजन को रोकने पहुंचा, लेकिन तब तक भूमिपूजन हो चुका था।
वहीं रक्षक मोर्चा के संयोजक राजेंद्र पांडे ओर अनिल मिश्रा का कहना है आज भूमिपूजन किया गया है। जल्द मूर्ति की स्थापना की जाएंगी। वहीं, वो मानते है... संविधान किसी एक व्यक्ति की देन नहीं है। डॉ. आंबेडकर की भूमिका महत्वपूर्ण रही, लेकिन बीएन राव की भूमिका को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब संविधान का निर्माण सभी ने मिलकर किया, तो सिर्फ एक व्यक्ति को ही ‘संविधान निर्माता’ क्यों कहा जाए?