Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
भाजपा कार्यालय पहुंचे शिवराज, हेमंत खंडेलवाल से की बंद कमरे में बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक भाजपा मुख्यालय पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से बंद कमरे में बैठक की। खंडेलवाल ने कहा कि शिवराज जी हमारे वरिष्ठ नेता हैं। उनसे संगठन के साथ ही पार्टी के चल रहे कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि यह सामान्य मुलाकात है।

हालांकि, जानकारों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान का भाजपा मुख्यालय में ऐसा अचानक आना प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। हालांकि, बैठक को लेकर कयास लगाए जा रह हैं कि मध्य प्रदेश में अभी जिलों में भाजपा कार्यकारिणी का गठन हो रहा है। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। फिर निगम मंडलों में भी नियुक्तियां होनी हैं। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के बीच बैठक के बाद कई तरह की सियासी अटकलें लगाई जा रही है।

Share This News :