Homeअपना मध्यप्रदेश,
डिप्टी कलेक्टर के घर पर लाखों की चोरी

अतिसुरक्षित क्षेत्र चार इमली में एक बार फिर से आपराधिक वारदात हुई। कुछ दिनों पहले यहां से आईजी इंटेलीजेंस डॉ.आशीषा के हाथ से बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया था। अब इसी इलाके में रहने वाली डिप्टी कलेक्टर के सूने घर पर बदमाशों ने धावा बोला तथा जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज करने के बाद संदेहियों को हिरासत में लिया है।जानकारी के अनुसार राजस्व आयुक्त कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर अलका सिंह ई-8/11, चार इमली में रहती हैं। गत तीन नवंबर को अपने पति को इलाज कराने के लिए परिवार सहित केरल गई थीं। वहां से जब वे वापस भोपाल लौटीं तो उन्हें दरवाजे का ताला टूआ मिला। इसके बाद अंदर जाकर देखा तो सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात गायब थे। घटना की खबर लगते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पुलिस पूछताछ करने में लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि चोरी गए माल की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।

 

Share This News :