Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
कुलगुरु का इस्तीफा -जाने क्यों

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) के कुलगुरु प्रो. राजीव त्रिपाठी का इस्तीफा राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने शुक्रवार को स्वीकृत कर लिया। प्रो. त्रिपाठी ने गुरुवार शाम को कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विरोध और घेराव के बाद अपना पद छोड़ने की पेशकश की थी। राज्यपाल द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल विभाग के एचओडी प्रो. एससी चौबे को नए कुलगुरु की नियुक्ति तक कार्यकारी कुलगुरु बनाया गया है।RGPV की NAAC मूल्यांकन प्रक्रिया लंबे समय से सवालों के घेरे में थी। ABVP लगातार आरोप लगा रही थी कि विश्वविद्यालय ने A++ ग्रेड प्राप्त करने के लिए स्व-अध्ययन रिपोर्ट (SSR) में गलत जानकारियां शामिल कीं। संगठन ने राज्यपाल और उच्च शिक्षा मंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी।ABVP के कार्यकर्ता शिवम जाट के अनुसार, SSR में 22 गंभीर विसंगतियां पाई गई हैं। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट NAAC टीम के दौरे से पहले सार्वजनिक की जानी चाहिए थी, लेकिन इसे 17 नवंबर को अचानक अपलोड किी पीया गया, जो पूरे मूल्यांकन की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है। प्रांत मंत्री केतन चतुर्वेदी ने इसे अकादमिक भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बताया। गुरुवार को ABVP ने विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति कक्ष के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया था।


Share This News :