Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
बीजेपी के वरिष्ठ नेता का निधन

मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को एक अपूरणीय क्षति हुई है। प्रदेश खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं सागर ज़िले के वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह मोकलपुर का सोमवार को उपचार के दौरान भोपाल के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही सागर सहित पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय राजेंद्र सिंह मोकलपुर लंबे समय से अस्वस्थ थे और भोपाल में उनका इलाज चल रहा था। उनके देहांत की सूचना मिलते ही भाजपा संगठन, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों में गहरा दुख व्याप्त हो गया। सागर जिले में शोक का माहौल है।

पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि राजेंद्र सिंह मोकलपुर का निधन पार्टी के लिए अत्यंत दुखद क्षति है और ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।

Share This News :