टैगोर के तीखे तेवर: दिग्विजय सिंह ने आरएसएस वाली टिप्पणी पर दी दो टूक सफाई, कांग्रेस के भीतर सियासी बहस तेज
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट को लेकर पार्टी के भीतर बहस तेज हो गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के संगठनात्मक ढांचे से जुड़ी उनकी टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कड़ा एतराज जताया, जिसके बाद दिग्विजय सिंह को एक बार फिर सफाई देनी पड़ी।मणिकम टैगोर ने यह भी कहा कि भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने कांग्रेस को नई ऊर्जा दी है और राहुल गांधी जनता के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में इस तरह के बयान पार्टी की लड़ाई को कमजोर करते हैं और संगठन को नुकसान पहुंचाते हैं। भाजपा में शामिल होने से जुड़े सवाल पर उन्होंने मुस्कराते हुए इसे पूरी तरह खारिज कर दिया।
जानें दिग्विजय सिंह ने क्या लिखा था
गौरतलब है कि शनिवार को दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि किस तरह आरएसएस का एक जमीनी स्वयंसेवक संगठन की ताकत के बल पर प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री बना। उन्होंने इसे संगठन की शक्ति का उदाहरण बताया था। इस टिप्पणी के बाद कांग्रेस के भीतर संगठन, विचारधारा और रणनीति को लेकर बहस तेज हो गई है, जबकि भाजपा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमलावर बनी हुई है।