Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
₹25 के टोल को लेकर टोलकर्मियों से भिड़ीं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व महिला नेत्रियां, जमकर हुआ बवाल

गुना।  रविवार दोपहर गुना के नज़दीक स्थित बजरंगगढ़ टोल प्लाज़ा उस वक्त सियासी अखाड़ा बन गया, जब टोल टैक्स को लेकर जमकर हंगामा हुआ। मामला महज ₹25 का था, लेकिन मुद्दा नियम और कानून का बन गया। हंगामा इतना बढ़ा कि राहगीर भी रुककर तमाशा देखने लगे।दरअसल, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष वंदना मांडरे सहित कई महिला नेत्रियां सेमरी स्थित हनुमान मंदिर में भंडारे में शामिल होने जा रही थीं। जाते समय उन्होंने टोल प्लाज़ा पर ₹25 का भुगतान किया। लेकिन कहानी में मोड़ तब आया, जब करीब दो घंटे बाद गुना लौटते समय टोलकर्मियों ने उनसे दोबारा ₹25 की मांग कर दी।महिला नेत्रियों का कहना था कि नियम बिल्कुल साफ है—यदि वाहन 24 घंटे के भीतर लौटता है, तो दोबारा टोल टैक्स नहीं लिया जा सकता। इसके बावजूद जबरन वसूली क्यों की जा रही है?इसके बाद बहस तेज हो गई और देखते ही देखते मामला गरमागरम नोकझोंक में बदल गया। करीब 30 मिनट तक टोल प्लाज़ा पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस चलती रही।

Share This News :