योगगुरू रामदेव से भी 2 कदम आगे निकले CM मोहन
वीरवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार पहुंचे। यहां पर उन्होंने योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ योगाभ्यास किया। योगगुरु स्वामी रामदेव के साथ सीएम मोहन यादव ने ऐसा योग किया जो देखने लायक था। कहीं से भी सीएम मोहन इस मामले मे कम नहीं लगे औऱ योगगुरू के साथ पूरा सहयोग किया। शीर्षासन में तो बाबा रामदेव से दो कदम आगे निकलकर मोहन यादव ने अपनी योग क्षमता का प्रदर्शन किया। मोहन के इस प्रदर्शन से सभी हैरान रह गए।
इस मौके पर उन्होंने हरिद्वार को भारत माता के मुकुट-मणि के समान दिव्य नगरी बताया और कहा कि प्रत्येक युग और कल्प में इस पावन नगरी का विशेष महत्व रहा है। मोहन यादव ने इसे भविष्य की पूंजी के समान नई पहल के लिए उपयुक्त स्थल भी बताया। मोहन यादव ने बाबा रामदेव के प्रयासों की तारीफ भी की। सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति की धारा को गंगा की तरह प्रवाहित करने में आधुनिक युग के भागीरथ के रूप में उनका महत्वपूर्ण योगदान है.
इस मौके पर मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में योग आज भारत की प्राचीन परंपरा से निकलकर वैश्विक जन-आंदोलन बन चुका है। भी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए और स्वस्थ, संतुलित व ऊर्जावान जीवन की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।
इसके साथ ही मोहन यादव ने महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि जी महाराज के आश्रम पहुँचकर उनसे भेंट की एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही मोहन यादव ने हरिद्वार में सभी संत महात्माओं को ‘सिंहस्थ 2028’ के लिए उज्जैन पधारने का निमंत्रण भी दिया