Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
डबरा हादसे पर CM मोहन ने जताया शोक, मृतक के परिजनों और घायलों के लिए किया बड़ा ऐलान

 मध्य प्रदेश के डबरा में नवनिर्मित नवग्रह शक्ति पीठ में आयोजित कलश वितरण कार्यक्रम मची भगदड़ में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतक महिला के परिजनों को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने तथा गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को एक–एक लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। साथ ही सभी घायलों के नि:शुल्क उपचार के निर्देश दिए गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रुचिका चौहान ग्वालियर स्थित एप्पल अस्पताल और जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इस हादसे में दो महिलाएं और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई हैं, जिनका ग्वालियर में उपचार जारी है। वहीं चार अन्य महिलाओं को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

 

 

Share This News :