Home > अपना मध्यप्रदेश,
कैलाश विजयवर्गीय ने 'रईस' को बताया बेईमान और 'काबिल' को देशभक्त

शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' और रितिक रोशन की 'काबिल' के बीच बॉलीवुड में बाजार गर्म है, लेकिन अब इसमें राजनेता भी दिलचस्पी लेने लगे हैं। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर शाहरुख खान की फिल्म रईस पर निशाना साधा है और रितिक की फिल्म काबिल का पक्ष लिया है।

ट्वीट में कैलाश विजयवर्गीय ने लिखा है कि अब बारी देश की 'काबिल' जनता की है जो 'काबिल' है, उसका हक कोई बेईमान 'रईस' न छीन पाए'। इसके जरिए एक तरफ उन्होंने शाहरुख खान पर निशाना साधा है, वहीं रितिक का फेवर किया है। इस पोस्ट को पढ़ कर आप साफ़ पता लगा सकते हैं कि वो क्या कहना चाहते हैं।

 

गौरतलब है कि शाहरुख खान की 'रईस' और रितिक की 'काबिल' की 25 जनवरी को भिडंत होने वाली है। इससे पहले 'रईस' विवादों में रही है क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान भी काम कर रही हैं और देश में पाकिस्तानी कलाकारों का विरोध हो रहा है। कैलाश विजयवर्गीय ने इससे पहले भी असहिष्णुता के मुद्दे पर भी वे आमिर खान पर निशाना साध चुके हैं।

- See more at: http://naidunia.jagran.com/madhya-pradesh/indore-bjp-general-secretary-kailash-vijayvargiya-hits-out-at-srk-starrer-raees-sides-with-kaabil-964741#sthash.OsPAHLaF.dpuf

Share This News :