Homeमनोरंजन ,
बांद्रा कोर्ट के बाहर फोटोग्राफर से भिड़े पुलकित सम्राट, की मारपीट

बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट सलमान खान की बहन श्वेता रोहिरा से तलाक को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं. फिलहाल पुलकित कोर्ट के बाहर एक फोटोग्राफर के साथ मारपीट करने को लेकर चर्चा में आ गए हैं. अपने तलाक के केस की सुनवाई के चलते पुलकित और श्वेता रोहिरा, बांद्रा के फैमिली कोर्ट पहुंचे थे. जहां कोर्ट से बाहर आकर पुलकित ने जमकर हंगामा किया.

दरअसल एक फोटोग्राफर ने पुलकित से उनके तलाक के बारे में कुछ सवाल पूछना चाहा और उनकी फोटो लेना चाही इस बात पर पुलकित उनके साथ मारपीट पर उतर आए. एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक पुलकित इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने फोटोग्राफर का कॉलर पकड़ा, उनका कैमरा छीना और उन्हें जमीन पर पटक दिया.

इतना ही नहीं पुलकित के वकील ने फोटोग्राफर को धमकी तक दे डाली. पुलकित के वकील ने कहा कि 'फोटो निकालने लायक नहीं रहोगे तुम लोग'. फोटोग्राफर का नाम संतोष बताया जा रहा है। बता दें कि पुलकित और श्वेता की शादी 3 नवंबर साल 2014 में हुई थी. हालांकि ये शादी ज्यादा नहीं चल सकी और दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया. कुछ दिनों पहले पुलकित के यामी के साथ अफेयर होने की चर्चा भी जोरों पर रही थी.

Share This News :