Homeदेश विदेश ,slider news,
कश्मीर में हिमस्खलन का कहर, एक जवान सहित 5 की मौत

कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमर्ग में आज बर्फीले तूफान ने सेना के शिविर को अपने चपेट में ले लिया। इस बर्फीले तूफान में फंसकर सेना का 1 à¤œà¤µà¤¾à¤¨ शहीद हो गए है जबकि 4 जवान अब भी लापता हैं। सेना की टीम अब लापता जवानों की तलाश कर रही है।

वहीं दूसरी ओर ये भी खबर आ रही है कि कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास गुरेज सेक्टर में हिमस्खलन से आज एक ही परिवार के चार सदस्यों की मृत्यु हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिमस्खलन की घटना गुरेज के तुलाई इलाके के बदोगाम गांव में तड़के हुआ। इससे मेहराज-उद-दीन लोन का घर दब गया।

उन्होंने बताया कि हिमस्खलन के मलबों से घर दब जाने के कारण 55 वर्षीय लोन, 50 वर्षीय उनकी पत्नी अजीजी, 22 वर्षीय उनका बेटा इरफान और 19 वर्षीय उनकी बेटी गुलशन की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि लोन के दूसरे बेटे रियाज अहमद को प्रशासन ने सुरक्षित बचाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है। कश्मीर में प्रशासन ने कल हुई ताजी बर्फबारी को देखते हुए घाटी के उंचाई वाले क्षेत्रों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है और लोगों को पहाडो़ं और तलहटियों से दूर रहने की सलाह दी है।

Share This News :