Homeदेश विदेश ,slider news,
डाँ नरोत्तम मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

दतिया 26 जनवरी 2017/ जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पुलिस लाईन दतिया में सम्पन्न हुआ। जहां पर मध्यप्रदेष शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर प्रदेष के मुख्यमंत्री श्री षिवराज सिंह चैहान के गणतंत्र दिवस संदेष का वाचन किया। इस अवसर पर जिला पुलिस, एसएएफ, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउड, गाईड द्वारा परेड़ में भाग लिया। परेड का निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर श्री मदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री इरषाद बली साथ में मौजूद रहे। इस दौरन करलिग शहीदों की विधवाओं का शाल श्रीफल से सम्मान किया। साथ ही मीसाबंदियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर न्यायिक सेवा के अधिकारीगण, कारगिल शहीदों की विधवायें, मीसबंदियों के अलावा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी पुष्पेन्द्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह बुन्देला, नगर पालिका अध्यक्ष श्री सुभाष अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विनय यादव, जनपद पंचायत दतिया अध्यक्ष श्रीमती रीता सतीष यादव, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलू चैबे, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री योगेष सक्सैना, श्री संतोष कटारे, श्री विपिन गोस्वामी, डा. सलीम कुरैषी, श्री लख्खा टिलवानी, श्री अनिल अवस्थी, श्री टीएन चतुर्वेदी, श्री प्रषांत ढेंगुला, श्री बृजमोहन शर्मा, श्री अतुल भूरे चैधरी, श्रीमती कुमकुम रावत सहित अन्य गणमान्यजन तथा  अपर कलेक्टर श्री आषीष कुमार गुप्ता, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप माकिन, एसडीएम दतिया श्री वीरेन्द्र कटारे, तहसीलदार दतिया श्री दीपक शुक्ला उपस्थित रहे।  

      साज सज्जा युक्त आकर्षक परेड ने सभी का मन मोहा। परेड़ में जिला पुलिस बल, 29वीं वाहिनी, जिला होमगार्ड, एनसीसी सीनियर, एनसीसी जूनियर तथा स्काउड की टुकड़ियों ने भाग लिया। परेड के अंत में पुलिस बैंड ने मार्च पास्ट किया। परेड का प्रथम पुरस्कार होमागर्ड, द्धितीय पुरस्कार एसएफ 29वीं वटालियन तथा तृतीय पुरस्कार जिला पुलिस बल को दिया गया। अषस्त्र बल में पीजी काँलेज ने प्रथम, हायर सेकेण्ड्री स्कूल नम्बर एक उत्कृष्ट ने द्वितीय तथा एमएलबी कन्या विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। झांकियों में सर्वषिक्षा अभियान की झांकी ने प्रथम, जिला पंचायत की झांकी ने द्वतीय और स्वास्थ्य विभाग की झांकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भारतीयम् विधा पीठ प्रथम, लार्ड कृष्णा स्कूल ने द्वितीय और महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमांे में विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमांे के उपरांत झांकियों का प्रदर्षन हुआ। जिन विभागों द्वारा झांकिया लगाई गई थी अक्षय ऊर्जा, पीएनबी, उद्यानिकी, स्वास्थ्य, कृषि, मत्स्य, पषुपालन, आदिम जाति कल्याण, स्कूल षिक्षा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सामाजिक न्याय, जिला पंचायत, पीआईयू, नगर पालिका और जल संसाधन विभाग सहित अन्य विभागें के नाम शामिल है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया।  कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डा. रतन सूर्यवंषी एवं व्याख्याता श्री मनोज द्धिवेदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, पत्रकारगण, स्कूली बच्चे, अध्यापकगण तथा अन्यजन उपस्थित रहे।

Share This News :