Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दुल्हन पाने के लिए पहनी एयरफोर्स की वर्दी, एयरबेस से सीधे पहुंचा हवालात

शादी रचाने के लिए एक युवक ने खुद को एयरफोर्स का कर्मचारी बताया, मोटा दहेज लिया, ससुराल वालों को बेवकूफ बनाने के लिए खुद नकली वर्दी पहनी. एयरफोर्स स्टेशन के गेट तक पहुंचा. एयरफोर्स के अफसरों ने नकली वर्दी में घूम रहे युवक को सीसीटीवी में देखकर पहचान लिया और फिर उसे पकड़कर महाराजपुरा पुलिस के हवाले कर दिया.

नकली वर्दी पहनने वाले इस युवक ने अपने घरवालों को भी एयरफोर्स कर्मचारी होने की कहानी सुना रखी थी, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद घरवालों को भी इसकी हकीकत पता चल गई.

मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर के महाराजपुरा एयरबेस का है. शुक्रवार की शाम विहुल शाक्य महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन के घुसने की कोशिश रहा था. विहुल ने एयरफोर्स की ड्रेस पहन रखी थी, लेकिन अंदर जाने के दौरान शक होने पर एयरफोर्स के सुरक्षा अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया. विहुल ग्वालियर के नदी पार टाल इलाके का रहने वाला है.

पुलिस का कहना है कि विहुल ने अपने घर वालों को बताया था कि वो सात महीने से एयरफोर्स में नौकरी कर रहा है. दहेज में अच्छी रकम लेने के लिए ससुराल वालों को भी यही कहानी सुनाई, लेकिन नकली वर्दी पहनते ही उसका भांडा फूट गया.

मैकेनिक ने रची साजिश

दरअसल विहुल मैकेनिक के साथ हेल्परी की काम करता है, कुछ समय विहुल ने एयरफोर्स के अंदर भी मजदूर के तौर पर काम किया है. इसी दौरान उसके दिमाग में ये आईडिया आया और फिर उसने खुद को एयरफोर्स कर्मचारी बताना शुरू कर दिया.

विहुल ने नकली वर्दी भी तैयार करवा ली थी, इसी दौरान विपुल के लिए रिश्ते आने लगे. फिरोजाबाद में विपुल की शादी तय हो गई. विहुल का कहना है कि उसने अपनी शादी और घरवालों को खुश करने लिए एयरफोर्स कर्मी होने की कहानी गढ़ी थी.

एयरबेस में घुसने का तीसरा मामला

साल भर के अंदर ये तीसरा मौका है जब महाराजपुरा एयरफोर्स स्टेशन में घुसपैठ करते संदिग्ध गिरफ्तार हुआ है.

08 फरवरी 2006

दो युवकों को फर्जी आईडी के आधार पर घुसने के दौरान पकड़ा था, पकड़े गए युवक असगर खान और फिरोज खान थे, दोनों ने एयरफोर्स स्टेशन में घुसने के लिए सतीश और अजुर्न तोमर नाम की आईडी इस्तेमाल की थी. दोनों ने बताया कि वो ज्यादा मजदूरी के लालच में एयरफोर्स स्टेशन में घुसे थे.

12 अक्टूबर 2016

युवक अर्जुन चौहान संदिग्ध तरीके से एयरफोर्स स्टेशन की दीवार फांद कर अंदर चला गया था. अंदर घुसते ही अर्जुन को एयरफोर्स के अधिकारियों ने दबोच लिया था.

अर्जुन चौहान महाराजपुरा थाना के रसूलपुरा गांव का रहने वाला था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि एयरफोर्स स्टेशन के आऊटर इलाके में ही काम वाली महिला से अर्जुन के प्रेमसंबंध थे. प्रेमिका से मिलने के लिए अर्जुन गलत तरीके से दीवार फांदकर अंदर गया था.

Share This News :